25 Apr 2024, 23:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

स्मिथ को पहले ही पता था मुंबई चलेगी मेरे खिलाफ ये चाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 2:18PM | Updated Date: Apr 7 2017 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम खुशकिस्मत रही कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में आईपीएल दस का अपना पहला मैच जीतने में सफल रही। आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर जीत दिलाने वाले स्मिथ ने कहा- पुणे में बल्लेबाजी करने में मजा आता है। 
 
उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि मुंबई की टीम स्पिनर से एक ओवर कराके उन्हें निशाना बनाएगी। स्मिथ ने कहा- दो छक्कों के साथ मैच जीतना अच्छा रहा। इस विकेट पर टाइमिंग हासिल करना मुश्किल था। पुणे सुपरजाइंट ने कल यहां आखिरी ओवर तक चले मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। स्मिथ 54 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »