25 Apr 2024, 02:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

धोनी ने मैदान पर किया ऐसा मजाक, दर्शकों का आया खूब मजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 10:39AM | Updated Date: Apr 7 2017 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्व कप्तान और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल-10 के मैच में गुरुवार को मजाक में रेफरल मांग लिया। दरअसल यह वाक्या मुंबई की पारी के 15 वें ओवर का है जब लेग स्पिनर इमरान ताहिर की गेंद कीरोन पोलार्ड के पैड से जा टकराई। ताहिर ने पगबाधा की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर एस रवि ने इस अपील को ठुकरा दिया। हालांकि रिप्ले से साफ था कि गेंद पैड से ही टकराई थी और स्टंप्स में जा रही थी।
 
अंपायर ने जहां ताहिर की अपील ठुकराई वहीं विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर धोनी ने अपने हाथ उठाते हुए रेफरल जैसा इशारा कर दिया। हालांकि धोनी का इशारा सिर्फ मजाक में था लेकिन धोनी की इस हरकत का दर्शकों ने पूरा आनंद उठाया। आईपीएल में रेफरल का इस्तेमाल नहीं होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »