20 Apr 2024, 10:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

स्मिथ के दो छक्कों ने पलट दी बाजी- ऐसा था अंतिम ओवर का रोमांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 9:39AM | Updated Date: Apr 7 2017 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। कप्तान स्टीवन स्मिथ (84*) और अजिंक्य रहाणे (60) की उम्दा अर्धशतकीय पारियों के सहारे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने आईपीएल-10 के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस पर 1 गेंद शेष रहते 7 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। पुणे को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रनों की जरूरत थी और स्मिथ ने पोलार्ड की दो गेंद पर लगातार दो छक्के मारकर मैच खत्म कर दिया। 
 
महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 19.5 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया।
 
कप्तानी पारी : पुणे की ओर से स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। स्मिथ ने 54 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 84 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्के के सहारे 60 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों का साझेदारी की। स्मिथ ने बेन स्टोक्स (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
 
अंतिम ओवर में चाहिए थे 13 रन
पहली गेंद : एक रन
दूसरी गेंद : एक रन
तीसरी गेंद : एक रन
चौथी गेंद : छक्का
पांचवीं गेंद : छक्का
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »