26 Apr 2024, 05:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL: आज पुणे और मुंबई की भिड़ंत- पहली बार धोनी नहीं होंगे कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 11:02AM | Updated Date: Apr 6 2017 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। आईपीएल-10 के दूसरे मैच में आज राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। मुंबई इंडियंस के लिए शुरू में जीत की लय हासिल करना आसान नहीं रहा है और रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस बार यह मिथक तोड़ने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर पुणे सुपरजाइंट्स के सामने उसके लिए अनुकूल शुरुआत करना मुश्किल होगा, जिसके पास नए कप्तान स्टीवन स्मिथ सहित कई स्टार खिलाड़ी हैं। पुणे सुपरजाइंट्स ने पिछली बार मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर पहले मैच में नौ विकेट से हरा कर शानदार शुरुआत की थी। 
 
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पिछले वर्ष आईपीएल की नई टीम बनी पुणे के कप्तान थे लेकिन 10वें सत्र के लिए पुणे फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटाकर आॅस्ट्रेलिया के स्मिथ को नया कप्तान बना दिया। धोनी को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर खासी बहस छिड़ी लेकिन टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि धोनी टीम की रणनीति का हिस्सा रहेंगे और स्मिथ की कप्तानी की कुशलता को देखते हुए उन्हें इस बार बागडोर सौंपी गई है।
 
स्मिथ हाल में भारत के खिलाफ अपनी कप्तानी में टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गए थे और इस सीरीज के दौरान उनके कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ कड़वाहट भरे अनुभव रहे थे लेकिन अब जब आईपीएल शुरू हो गया है तो स्मिथ और पुणे टीम के भारतीय खिलाड़ियों ने इस कड़वाहट को कहीं पीछे छोड़ दिया है।  
 
धोनी की कप्तानी में पुणे टीम का गत वर्ष प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था लेकिन टीम इस बार नए कप्तान के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। स्मिथ का भी कहना है कि वह धोनी के अनुभव का अपनी रणनीति बनाने में पूरा इस्तेमाल करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »