25 Apr 2024, 11:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

किंग्स इलेवन पंजाब ने इशांत को खरीदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 11:33PM | Updated Date: Apr 4 2017 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल-10 की नीलामी में बिना बिके रह गए दिल्ली के तेज गेंदबाज को इशांत शर्मा का टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर भाग्य बदल गया और किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने उन्हें खरीद लिया। इशांत को चोटिल ओपनर मुरली विजय की जगह लिया गया है। 

            
आईपीएल-10 की नीलामी में इशांत दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य के साथ सबसे अधिक आधार मूल्य रखने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। लेकिन फरवरी में हुई इस नीलामी में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। समझा जाता है कि पंजाब ने इशांत को उनके आधार मूल्य पर ही खरीदा है। 
            
लंबे कद के तेज गेंदबाज इशांत हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों में खेले थे। लेकिन उन्हें चौथे मैच में अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था। इशांत आईपीएल के पिछले सत्र में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का हिस्सा थे। लेकिन इस तेज गेंदबाज को केवल चार मैच खेलने का मौका मिल पाया था और वह 9.86 के इकोनामी रेट से तीन विकेट ही ले पाए थे। 
           
अपने आईपीएल करियर में इशांत कोलकाता नाइटराइडर्स, डेक्कन चाजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भी खेल चुके हैं। 28 वर्षीय इशांत ने 107 ट्वंटी-20 मैचों में 88 विकेट लिये हैं। आईपीएल में इशांत ने 70 मैचों में 59 विकेट लिये हैं। ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली पंजाब टीम अपने अभियान की शुरुआत को इंदौर में पुणे टीम के खिलाफ मैच से करेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »