18 Apr 2024, 06:18:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स एक ओर झटका - अब ये खिलाड़ी हुआ IPL से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 4:42PM | Updated Date: Apr 5 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चेचक के कारण बुधवार से शुरु हो रहे लीग के 10वें सत्र से एक सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज अय्यर अब अपनी बीमारी से उबरने के लिए मुंबई चले गए हैं और वह पूरी तरह से  फिट होने पर ही दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगेगा। अय्यर आईपीएल में 2015 में 439 रन के साथ सर्वाच्च स्कोरर रहे थे। 
 
अय्यर से पहले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी काॅक और आॅलराउंडर जेपी डुमिनी पहले ही चोट के चलते लीग के 10वें सत्र से बाहर हो गए हैं जबकि श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। दिल्ली को अपना पहला मुकाबला आठ अप्रैल को रॉयल चेलैंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ खेलना है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »