19 Apr 2024, 16:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

आईपीएल में इतिहास रचेंगे गेल, वार्नर सहिय ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2017 9:56AM | Updated Date: Apr 5 2017 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बनने की उपलब्धि आईपीएल- 10 में हासिल कर लेंगे। टूर्नामेंट 5 अप्रैल से शुरु हो रहा है। 
 
आईपीएल टीम रॉयल चेलैंजर्स बैंगलुरु के ओपनर गेल टी-20 के इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बनने से मात्र 63 रन दूर हैं। बैंगलुरु को आईपीएल-10 में अपना पहला मैच 8 अप्रैल को अपने ही मैदान में खेलना है। गेल के इस समय टी-20 में 9937 रन हैं। 
 
वार्नर के पास भी मौका
आईपीएल के 10वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर के पास टी-20 में एक कीर्तिमान बनाने का मौका रहेगा। वार्नर यदि टूर्नामेंट में एक अर्धशतक बना लेते हैं तो वह टी-20 में गेल के बाद 60 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। वार्नर के अभी 59 अर्धशतक हैं जबकि गेल के 78 अर्धशतक हैं। मुंबई इंडियंस के आॅलराउंडर कीरोन पोलार्ड का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन हैं। यदि वह अपने 7000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह टी-20 के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने शतक बनाए बिना 7000 रन पूरे किए हैं। पोलार्ड 7000 रनों से 80 रन दूर है। 
 
कीरोन पोलार्ड 200 कैच के करीब
कीरोन पोलार्ड के टी-20 में 196 कैच हैं। उन्हें 200 कैच पूरे करने के लिए चार और कैच की जरूरत है। आईपीएल-10 के दौरान वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पोलार्ड यदि ऐसा करते हैं तो वह 200 कैच लेने वाले पहले फील्डर बन जाएंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन यदि एक मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के 12 बार यह कारनामा करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
 
धोनी के 118 कैच
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 118 कैच लपके हैं। उन्हें श्रीलंका के कुमार संगकारा का 123 कैचों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए छह और कैच की जरूरत है। पूर्व भारतीय कप्तान के टी-20 में 179 शिकार हैं। उनसे आगे संगकारा (180) और कामरान अकमल (200) हैं।
 
रैना-विराट में टक्कर
आईपीएल-10 में बैंगलुरु के विराट कोहली और गुजरात लॉयंस के सुरेश रैना के बीच आगे निकालने की जबर्दस्त होड़ चलेगी। विराट ने पिछले सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 16 मैचों में 973 रन बनाए थे जिसकी बदौलत वह आईपीएल में 139 मैचों में 4110 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रैना 147 मैचों में 4098 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »