18 Apr 2024, 07:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL में अंकतालिका तेजी से बदल सकती है : भाटिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 11:50AM | Updated Date: May 6 2016 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के आलराउंडर रजत भाटिया ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कल रात यहां सात विकेट की जीत का श्रेय गेंदबाजों और समझदारी भरी बल्लेबाजी को देते हुए कहा कि उनकी टीम अब भी प्लेआफ में जगह बना सकती है क्योंकि आईपीएल में अंकतालिका तेजी से बदलती है।

भाटिया ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, टी20 में कुछ भी हो सकता है। आप इसका अनुमान नहीं लगा सकते हो। ऐसा मुंबई इंडियन्स के साथ (2015 में) हुआ था और ऐसा हमारे साथ भी हो सकता है। अंकतालिका तेजी से बदल सकती है। हम अभी केवल एक समय में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम आगे के बारे में सोचने के बजाय जो मैच सामने है उस पर ध्यान दे रहे हैं।

पुणे की नौ मैचों में तीसरी जीत है और उसके अब छह अंक हैं। उसे प्लेआफ में पहुंचने के लिये आगे के अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करना होगी। भाटिया ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और पुणे की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली इससे सात विकेट पर 162 रन ही बना पाई। सुपरजाइंट्स ने बाद में अजिंक्य रहाणे की नाबाद 63 रन की पारी और उनकी तीन उपयोगी साझेदारियों की मदद से जीत दर्ज की।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »