29 Mar 2024, 14:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

ईडन गार्डंस पर मिली जीत के बाद शाहरुख और अबराम ने की मस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2016 9:18PM | Updated Date: May 5 2016 9:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान बुधवार को केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में अपनी टीम के उत्साहवर्धन के लिए ईडन गार्डंस में मौजूद थे। शाहरुख की उपस्थिति में केकेआर ने किंग्स इलेवन पर 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।
 
मैच समाप्ति के बाद शाहरुख ने अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ मैदान पर जमकर मस्ती की। पहले तो शाहरुख और अबराम गेंद के साथ खेलते हुए नजर आए। इसके बाद जब अबराम थक गए तो पिता ने उन्हें पानी पिलाया। अब तो दोनों एक-दूसरे पर पानी उड़ाते हुए भी नजर आए। अबराम को आमतौर पर पिता के साथ क्रिकेट मैदान और फिल्म सेट पर देखा जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »