20 Apr 2024, 16:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया : रिषभ पंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2016 8:56PM | Updated Date: May 4 2016 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जमाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा कि उसने सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। 
 
उन्होंने कहा, टीम की जीत में योगदान देकर अच्छा लगा। स्टाफ के सदस्यों और कप्तान को मुझ पर भरोसा है और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा। पारी का आगाज करने भेजे गए पंत ने 40 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों के साथ 69 रन बनाए। 
 
पंत ने कहा, पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। जाक भाई (जहीर खान) ने मुझसे कहा था कि खेलने का मौका मिलने पर उसका पूरा फायदा उठाना और मैने वही किया। उसने कहा, उन्होंने मुझसे कहा था कि ज्यादा मत सोचो और दबाव लिए बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ और मैने वही किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »