25 Apr 2024, 10:25:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

धोनी के रंग में डूबी साक्षी, गले पर टैटू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 12:11AM | Updated Date: May 26 2015 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 8 के फाइनल मैच में कई खास चीजें छाई रही। रविवार को कोलकाता में खेले गए मैच पर कई चीजों पर नजर रही है। इन खास चीजों में से एक साक्षी का महेन्द्र सिंह धोनी के रंग में रंगना रहा। साक्षी के गले पर पहली बार माही नाम का टैटू देखा गया। साक्षी धोनी खिताबी मुकाबले में पति महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई को चीयर करने के लिए यहां पर पहुंची थी।

उनके साथ धोनी की मां तथा बेटी जिवा भी मौजूद रही। इंडियन प्रीमियर लीग-8 के शुरुआत में लगातार 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रन से हराकर दूसरी बार टॉफी अपने नाम की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियन्स ने कप्तान रोहित और पोलार्ड की हाफ सेन्चुरी की बदौलत 202 रन बनाए।

जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए मिचेल मैक्लिंघन ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मलिंगा और हरभजन के नाम दो-दो विकेट रहे। बता दें कि मुंबई ने 2013 में इसी मैदान पर चेन्नई को 23 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। दो बार खिताब जीतने वाली मुंबई अब तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई और कोलकाता ने दो-दो बार खिताब जीता था। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »