29 Mar 2024, 20:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कर्ज माफी के झूठे वादे कर सत्ता में आयी कांग्रेस: रघुवंशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 3:19PM | Updated Date: Dec 13 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबू सिंह रघुवंशी ने गुरूवार अपना इस्तीफा देने के बाद आरोप लगाते हुये कहा कि सूबे में कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा वादा करके सत्ता में आयी है।
 
रघुवंशी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफी का वादा कांग्रेस कैसे पूरा करेंगी, ये देखना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भोला-भाला किसान कांग्रेस के भ्रम में उलझ गया है।
 
उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की हार का खामियाजा भाजपा को 2019 में नहीं उठाना पड़ेगा। उल्टे लोकलुभावन वादे कर तीनों राज्यों की सत्ता पर काबिज होने जा रही कांग्रेस का सच 2019 तक लोगो के सामने आ चुका होगा। रघुवंशी ने मध्यप्रदेश लागू उद्योग निगम के अध्यक्ष पद से आज अपना त्यागपत्र दे दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »