19 Apr 2024, 13:47:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर: फेसबुक पर वीडियो डालने की दी धमकी तो लड़की ने काटी नसें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 12:51PM | Updated Date: Dec 7 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मल्हारगंज में रहने वाली एक लड़की ने एक दुकानदार के खिलाफ  करीब दस दिन पहले छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। छूटने के बाद गुरुवार को फिर रास्ते में लड़की को रोककर धमकी दी कि फेसबुक पर वीडियो डालकर तुझे बदनान कर दूंगा।  मामले में लड़की ने जहर खाने के बाद हाथ की नसें काट लीं। यहां परिवार के लोगों ने जब पुलिस को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने ये कहते हुए फोन काट दिया कि उसे अस्पताल ले जाओ, हम जांच करने वहीं आ जाएंगे। 
 
मामला मल्हार पल्टन में रहने वाली 19 साल की पीड़िता का है। उसने 23 अक्टूबर को अशरफ पिता एजाज निवासी जिंसी चौराहे के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि जब वह रास्ते पर जा रही थी तो अशरफ अपनी दुकान से उसके सामने आ गया और फिर हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी थी। इधर, पीड़िता की कहीं और सगाई होने के बाद उसे तुड़वाने के लिए भी दबाव बनाया था। उसकी बात नहीं मानने को लेकर उसने तेजाब फेंकने की धमकी तक दे डाली थी। 
 
पुलिस बोली-अस्पताल ले जाओ
आरोपी अशरफ पीड़िता को कई बार ऐसे तो रास्ते में रोक कर धमका चुका था, लेकिन इस बार उसने रोककर कहा कि उसके पास रिकॉर्डिंग है। उसने पुलिस में जाकर ठीक नहीं किया। मामले में उसने पीड़िता को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बदनाम करने की धमकी दे दी। पीड़िता डर के चलते घर पहुंची और गुरुवार को खुद को कमरे में बंद करने के बाद जहर पीकर हाथ की नसें काट लीं। जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। 
 
पुलिस बनती रही अनजान
एमवाय अस्पताल में शाम को पीड़िता को लाया गया था। रात देर रात मल्हारगंज थाने में बैठे पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्हें इस तरह के मामले में कोई जानकारी नहीं है। परिवार ने मामले में बात करते हुए बताया कि उन्होंने घटना के समय ही पुलिस को पूरी जानकारी दी थी, लेकिन थाने में मौजूद लोगों ने कहा कि वे लड़की को अस्पताल ले जाएं। हमारा व्यक्ति सीधे बयान के लिए वहीं आ जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »