20 Apr 2024, 03:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : दहेज में मांगे 10 लाख रुपए, नहीं दिए तो महिला को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 12:08PM | Updated Date: Nov 7 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। ससुराल वालों ने बहू से दहेज में 10 लाख रुपए की मांग की थी। उसने इनकार किया तो उसे प्रताड़ित कर पीटा गया। महिला थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोनल पति अमित जैन निवासी मेनन कॉलोनी ने महिला थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसकी शादी अमित जैन के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद पति अमित व निशा जैन ने सोनल से दहेज में 10 लाख रुपए मांगना शुरू कर दिए थे। सोनल ने उन्हें बताया कि हैसियत अनुसार दहेज उसके परिजन शादी के समय दे चुके हैं। अब वे रुपए नहीं दे सकते, लेकिन अमित व निशा ने मांग जारी रखी और वे उसे प्रताड़ित करने लगे थे। परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »