28 Mar 2024, 21:44:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : डिस्ट्रीब्यूटर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को भेजा जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 12:06PM | Updated Date: Nov 7 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। आयुर्वेदिक कंपनी की मेंबरशिप दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे मंगलवार को जेल पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि इस मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने तीन दिन से थाने में बैठा रखा है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं बताई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
टीआई राजीव भदौरिया के मुताबिक पुलिस ने अर्थ आयुर्वेदिक कंपनी की एजेंसी देने के नाम पर मुकेश पिता मंगल वर्मा निवासी अजमेर की शिकायत पर शिवम सोनी, मोहित चौकसे और हिमांश पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक हीरा नगर के खुफिया के जवानों ने तीन दिन से मोहित को भी थाने में बैठा रखा है। मामले में पहले सांठगांठ करने की कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने कार्रवाई कर दी। फिलहाल मामले में जांच की बात कही जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »