25 Apr 2024, 09:35:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

धनतेरस पर सुमित्रा महाजन ने की राजवाड़ा सहित कई धर्म स्थलों की साफ-सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 2:01PM | Updated Date: Nov 5 2018 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज अपने गृह नगर और संसदीय क्षेत्र इंदौर में धनतेरस के अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों की सफाई कर देशवासियों को धनतेरस और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। महाजन यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पारंपरिक रूप से हर वर्ष धनतेरस पर धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों से भेंटवार्ता करती हैं।
 
इस दौरान महाजन ने कहा कि शहर के विभिन्न धर्म स्थलों की साफ सफाई कर, मां लक्ष्मी, सरस्वती, अन्नपूर्णा का आह्वान करने से नगर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है, ऐसी उनकी मान्यता है। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव से जुड़े किसी भी राजनीतिक प्रश्न का उत्तर देने से इंकार कर दिया। महाजन ने राजवाड़ा स्थित लक्ष्मी मंदिर, यशवंत निवास रोड स्थित गुरुद्वारा, नारशाह दरगाह सहित अन्य धर्म स्थलों पर पहुंचकर साफ-सफाई की।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »