29 Mar 2024, 11:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी में चुनावों से पहले बीजेपी को झटका - विधायक कांग्रेस में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 4:50PM | Updated Date: Oct 30 2018 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले आज प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा के एक मौजूदा विधायक संजय शर्मा समेत पार्टी से जुड़े तीन लोगों ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इनमें नरसिंहसहपुर के तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के अलावा इंदौर क्षेत्र के एक पूर्व विधायक कमलापत आर्य और ग्वालियर क्षेत्र से भाजपा के नेता रहे गुलाब सिंह किरार का नाम शामिल है। 
 
भाजपा से दो बार के विधायक रहे संजय शर्मा का इस बार टिकट कटने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं गुलाब सिंह  किरार राज्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रह चुके हैं। उनका नाम व्यापमं घोटाले में सामने आया था। सीबीआई की प्राथमिकी में नाम आने के बाद गुलाब सिंह किरार को पार्टी ने निलंबित कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »