20 Apr 2024, 08:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मी-टू पर बोले कैलाश विजयवर्गीय - अब महिलाओं से बात करने में डर लगने लगा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 10:36AM | Updated Date: Oct 14 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी विधानसभा चुनाव और मी-टू कैंपेन को लेकर अपनी बात रखी। विजयवर्गीय का कहना है कि देश में महिला को हमेशा से सम्मान दिया जाता है। कुछ अपवाद जरूर हो सकते हैं, जहां ऐसा होता होगा। लेकिन महिलाओं से बात करने में अब थोडा भय होता है। उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा के लिए शुभ बताया। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों मालवा-निमाड का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट देने में कई बदलाव और नये चेहरों को मौका देने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के लिए शुभ हैं, उनके दौरे से बीजेपी को फायदा होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »