28 Mar 2024, 21:57:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एअरपोर्ट पर जल्दबाजी में बनाई अहिल्याबाई की प्रतिमा को लेकर नाराज हुईं सुमित्रा महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 2:16PM | Updated Date: Aug 29 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या एअरपोर्ट के विस्तार और यात्री सुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देवी अहिल्या की प्रतिमा उनके जैसी नहीं होने पर एअरपोर्ट डायरेक्टर पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि अहिल्याबाई से इंदौर का सीधा नाता है और इस मामले में सबको साथ लेकर काम करना चाहिए था।
 
एअरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य कृष्णा उपाध्याय द्वारा एअरपोर्ट पर लगी देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को लेकर सवाल उठाया गया कि उक्त प्रतिमा जल्दबाजी में लगाई गई और प्रतिमा मूल प्रतिमा जैसी नजर नहीं आ रही है। इस प्रतिमा के साथ देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और शासनकाल के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
इस पर श्रीमती महाजन ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। एअरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने आगे से इसका ध्यान रखने की बात कही। श्रीमती महाजन ने पिछले दिनों देवी अहिल्या एअरपोर्ट से आयोजित मैराथन को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इस मैराथन के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। सदस्य नागेश नामजोशी ने भी सुझाव दिए। बैठक में बताया कि इंदौर को जल्दी ही कुछ नई फ्लाइट मिलने की संभावना है। इसमें एयर एशिया और जेट कंपनियां अपनी नई फ्लाइट लांच करेगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »