18 Apr 2024, 23:51:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : बहन को राखी के लिए विदा कर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने कुचला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 10:28AM | Updated Date: Aug 9 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। एक ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों और बहन को रौंद दिया। दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि  बहन बुरी तरह जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। ग्वालियर के गुड़ी-गुढ़ा नाका में रहने वाले कपिल और राम  अपनी ममेरी बहन को विदा कराने भिंड गए थे। वे राखी के लिए बहन को लेकर बाइक से ग्वालियर लौट रहे थे।
 
दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी किरण दूर जा गिरी। कपिल और राम बाइक सहित ट्रक के पहियो में फंस गए। दोनों की वहीं मौत हो गई। बड़े भाई कपिल की तीन साल पहले शादी हुई थी, उसकी डेढ़ साल की बेटी है। जबकि छोटे भाई राम की शादी की तैयारी चल रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »