19 Apr 2024, 16:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप से जुड़ा धार का युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 12:38PM | Updated Date: Jul 15 2018 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। राज्य साइबर सेल ने अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह के एक सदस्य को धार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक विनोद पिता भोल्या बघेल धार जिले की कुक्षी तहसील के गोगांव का रहने वाला है, जो पुर्तगाल व ब्राजील की एक लिंक के माध्यम से 18 साल से कम उम्र की बच्चियों की अश्लील फिल्म अपलोड कर इंदौर व देश के अन्य इलाकों में शेयर करता था। आरोपी का नंबर मिलने के बाद करीब एक माह से पुलिस की उस पर नजर थी। एसपी जितेन्द्रसिंह के मुताबिक उन्हें इंटरपोल ने बताया था कि पोर्नोग्राफी से जुड़ा पुर्तगाल व ब्राजील का गु्रप देश में भी संचालित हो रहा है।
 
डाटा डिलीट करने की कोशिश
विनोद को पकड़कर उससे ग्रुप्स  के बारे मे पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल में छेड़छाड़ कर डाटा डिलीट करने की कोशिश की। इसे साइबर पुलिस ने फिर से रिकवर किया। बताया जाता है कि आरोपी गु्रप से वीड़ियो डाउनलोड करने के बाद उन्हें अन्य वाट्सएप ग्रुप्स पर शेयर कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है ओर छोटा मोटा काम करता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »