29 Mar 2024, 17:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज इंदौर और उज्जैन में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 11:16AM | Updated Date: Jul 14 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दोपहर एक बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे। 1.30 बजे वे महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे और 2.25 बजे नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। श्री शाह 5.45 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर रवाना होंगे। एयरपोर्ट  पहुंचकर वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए नंदा नगर स्थित निवास पहुंचेंगे। रात 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »