25 Apr 2024, 23:19:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। बरसात में इंदौर के खुले तालाबों में तेजी से पानी भराना शुरू हो गया है। 19 फीट की क्षमता वाले यशवंत सागर में अब तक 11.01 फीट पानी भरा चुका है। यही स्थिति दूसरे तालाबों की भी बनी हुई है। इसमें बड़ी बिलावली, सिरपुर, पीपलियापाला और लिम्बोदी में पानी भराना शुरू हो गया है, जबकि छोटी बिलावली तालाब अभी भी खाली पड़ा हुआ है। 
 
हाल ही में बिलावली तालाब पर ढेरों एक्सपेरिमेंट किए गए थे, जिसका असर यह हुआ कि तालाब के भरने की चैनल भी बंद हो गई और वो अब तक सूखा पड़ा है, जबकि शहर से लगे सभी तालाबों में पानी आ चुका है। अब बड़ा बिलावली ओवरफ्लो होगा तो छोटे में पानी जाएगा। जनकार्य समिति प्रभारी बलराम वर्मा ने बताया यशवंत सागर करीब 11 फीट तक भरा चुका है। इसके अलावा दूसरे तालाबों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »