26 Apr 2024, 04:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : मूक-बधिर लड़कियों को गंदे वीडियो कॉल करने वाला धराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 2:26PM | Updated Date: Jul 12 2018 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। राज्य साइबर सेल पुलिस की टीम ने एक होटल में काम करने वाले मूक-बधिर को इंदौर की दो मूक-बधिर युवतियों को अश्लील वीडियो कॉल कर परेशान करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने चेहरे पर टॉवेल रखकर कपड़े उतार देता था। उसने आॅनलाइन कम्युनिटी से दोनों लड़कियों के नंबर हासिल किए थे। आरोपी के मोबाइल में अन्य और लड़कियों के नंबर भी मिले हैं। 
 
साइबर एसपी जितेन्द्रसिंह के मुताबिक नौकरी करने वाली दो मूक-बधिर युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने अमोल पिता अशोक गायकवाड़ (27) निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। युवतियां अनुवादक मोनिका पुरोहित के माध्यम से शिकायत करने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि मई और जून माह में उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से अंजान युवक वीड़ियो कॉल कर रहा है। 
 
चेहरा ढंक कर करता था अश्लील हरकतें
कॉल करने वाला युवक अपने चेहरे को टॉवेल से ढंक लेता है और फिर कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करता है।  मामले में साइबर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त दोनों नंबर फर्जी हैं। जब पुलिस मोबाइल के ईएमआई नंबर को ट्रेस करती हुई अहमदनगर पहुंची तो मोबाईल पेराडाईज होटल पर चलते मिले।
 
 
पकड़ा गया आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में अमोल को लेकर जब इंदौर पूछताछ के लिए लाया गया तो वह टूट गया। उसने बताया कि मूक-बधिर कम्युनिटी के नाम से एक गु्रप बना है। इसमें से उसने दोनों लड़कियों के नंबर हासिल कर लिए थे। इसके बाद उन्हें वीड़ियो कॉल करना शुरू कर दिए।  आरोपी मूल रूप से उक्कड गांव का रहने वाला है। उसने दसवीं तक पढ़ाई की है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इंग्लिश और हिंदी दोनों समझ लेता है। आरोपी ने तीन से चार और लड़कियों को भी कॉल किए थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »