19 Apr 2024, 06:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मोबाइल की किस्त नहीं भर पाया तो युवक ने खा लिया जहर, मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 1:47PM | Updated Date: Jun 21 2018 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिक्युरिटी गार्ड ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कुंदन नगर निवासी अंबेराम पिता गंगाराम उजले (40) ने देर शाम जहर खा लिया था। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अंबेराम सब्जी मंडी में सिक्युरिटी गार्ड था।
 
परिवार में उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। उसने किस्त पर नया मोबाइल लिया था। उसकी किस्त नहीं भर पाने से उसे कंपनी से लोन चुकाने के लिए कॉल आ रहे थे। इसे लेकर वह तनाव में था। पुलिस में जांच में लिया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »