24 Apr 2024, 06:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : सुबह से उमस ने किया बेचैन, बादल घिरे, पर नहीं बरसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 11:01AM | Updated Date: Jun 21 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। बादलों की आहट से शुरू हुआ बुधवार का दिन शाम तक झमाझम के लिए तरसता रहा, लेकिन बादलों से की गई हर उम्मीद बेमानी निकली और मेघराज बिना वर्षा ही निकल गए। हालांकि बादलों की वजह से तीखी धूप नहीं निकली, पर उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। बुधवार का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक होकर 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 23 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का प्रतिशत सुबह 77 तो शाम को 78 रहा। पिछले साल 17 जून तक प्री-मानसून की बारिश आठ इंच से ज्यादा हो चुकी थी।
 
इसमें भी 6 और 8 जून को क्रमश: एक व डेढ़ इंच पानी बरसा था। हालांकि इसके बाद लंबा गैप हो गया था और 15 जुलाई के बाद बारिश शुरू हुई थी। इस बार 13 जून को मानसून आने को कहा जा रहा था, पर अब तक नहीं आया। इस बार 31 मई से 3 जून के बीच ही शहर में बारिश हुई। इसमें भी पूरे शहर में एक जैसी बारिश न होकर टुकड़ों में हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 23 जून तक मानूसन प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »