20 Apr 2024, 07:53:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

रेप का आरोपी BJP नेता गिरफ्तार - पीड़िता के पति को मारा था चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 10:17AM | Updated Date: Jun 21 2018 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। रेप पीड़िता के पति को चाकू मारने के मामले में एक माह से फरार लोहा व्यापारी और भाजपा नेता चंद्रेश खंडेलवाल को बुधवार को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। उसे बाद में द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।  
 
एएसपी अमरेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि लोहा मंडी में व्यापार करने वाला चंद्रेश खंडेलवाल चाकूबाजी के मामले में आरोपी होने के बाद भी घूम रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे जूनी इंदौर इलाके से पकड़ लिया। उसे दोपहर में कोतवाली स्थित ब्रांच के थाने पर लाया गया। बाद में द्वारकापुरी थाने भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ रावजी बाजार थाने में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोपी चंद्रेश की पुलिस से सांठगांठ के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 
 
समझौते के लिए बनाया था दबाव
मामले में उसे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। बाद में चंद्रेश साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और समझौते के लिए दबाव बनाया था। पीड़ित के परिजन ने उनकी बात नहीं मानी तो चंद्रेश चाकू मारकर फरार हो गया था। पीड़ित और उसके परिवार ने जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन चंद्रेश ने फिर पुलिस पर दबाव बनाया था। इसमें सीएसपी अन्नपूर्णा को जांच सौंपी गई थी। 
 
अपहरण और छेड़छाड़ का  आरोपी भी रहा
चंद्रेश पर 30 जनवरी 2009 में एक महिला ने अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में तुकोगंज थाने में केस दर्ज कराया था। बताया जाता है कि महिला तुकोगंज इलाके में चंद्रेश के आॅफिस में काम करती थी। व्यापारी उसे चोखी ढाणी ले गया था और अकेले में उससे हरकत करने लगा था। पीड़िता के ससुराल वाले वहां पहुंचे थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। बाद में पीड़िता ने चंद्रेश से समझौता कर लिया था। 
 
मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खंडेलवाल से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ मिले हैं। खंडेलवाल के पास लायसेंसी रिवॉल्वर भी है, आरोप है कि इससे भी वह लोगों को डराता-धमकाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »