28 Mar 2024, 18:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इस मौसम में मंगलवार को सबसे ज्यादा तपा इंदौर - 43 डिग्री पर पहुंचा पारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 11:31AM | Updated Date: May 23 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज और ज्यादा तल्ख हो गया। समूचे प्रदेश में दिन का पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जिसके चलते भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन स्थानों पर पारा 46 डिग्री के आसपास रहा। खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
श्योपुर सबसे ज्यादा तपा, जहां दिन का पारा 46.4 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में तापमान में अचानक उछाल आया और अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इंदौर में मंगलवार मौसम सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है।  24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में रातें गर्म होने का अंदेशा जताया जा रहा है। साथ ही लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक इंदौर का पारा 44 डिग्री के पार होने की संभावना जताई है।
 
चल रही राजस्थानी और गुजराती हवा
राजस्थानी और गुजराती हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज गड़बड़ाया है। इसके चलते  प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 43 के पार बना हुआ है।  मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि कई जिलों में तापमान 46 के पार निकल जाएगा।  मौसम विभाग ने खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, शाजापुर, राजगढ़ रायसेन, छतरपुर, दमोह, सागर और श्योपुर कला में हीट स्ट्रोक का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
 
यहां दिनभर चली लू
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रीवा, सतना, खंडवा, खजुराहो, नौगांव, दमोह, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया और खरगोन में दिन भर लू चली। इसके चलते राजगढ़, शाजापुर, नौगांव और उमरिया सहित लगभग आधा दर्जन स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश की वजह से जबलपुर संभाग के मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों के अलावा बैतूल में गर्मी में हल्की राहत रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »