19 Apr 2024, 00:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर सहित पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट, लगातार पांचवां सबसे गर्म साल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 12:16PM | Updated Date: May 14 2018 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मौसम विभाग ने मौजूदा गर्मी को यलो अलर्ट पर रखा है। यानी तापमान अभी 45 या इससे आसपास ही रहेगा। जबकि रेड अलर्ट के दौरान यही तापमान 48 डिग्री के पार हो जाता है। यलो अलर्ट के  बारे में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी लू या इस प्रकार की गर्म हवाएं चलना शुरू हुई हैं, इसलिए लोग सफेद कपडे पहनें व त्वचा को सीधे धूप के संपर्क में न आने दें। इंदौर में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 30-34 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज हुई।
 
लगातार पांचवां सबसे गर्म साल
इस समय देश का तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। 118 सालों के अध्ययन में  पता चला है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में असामान्य तौर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जानकारों के मुताबिक 2014, 201, 2016, 2017 के बाद  2018 लगातार पांचवा सबसे गर्म सीजन रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »