20 Apr 2024, 15:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर होटल हादसा : ताई ने कमिश्नर से कहा- घटना के दोषी छूटना नहीं चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 2:15PM | Updated Date: Apr 3 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने  निगम कमिश्नर मनीष सिंह से एमएस होटल गिरने की घटना को लेकर सोमवार को फोन पर बात की। महाजन ने कमिश्नर सिंह से इस संबंध में सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही आगे से ऐसी घटना न होने देने के लिए हरसंभव आवश्यक उपाय करने को भी कहा।  महाजन ने कहा कि नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन को इस दु:खद घटना से संबंधित हर बिंदु पर गहराई और कड़ाई से जांच करने की आवश्यकता है। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में दोषी जो भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। ताई ने कहा कि हमारे इंदौर शहर में बहुत सी पुरानी इमारतें हैं, जिनमें से कई में सुधार और निर्माण कार्य हो रहा है, लेकिन एमएस होटल के गिरने की घटना के कई पहलु सामने आ रहे हैं। 
विशेषकर इस्ट्रक्चर के साथ छेड़छाड़ करना, बिना तकनीकी परामर्श के निर्माण कार्य करना आदि शामिल हैं। इसके लिए आवश्यक है कि भवन सुधार, विस्तार आदि कार्य के लिए योग्य एजेंसियों से टेक्निकल गाइडेंस लेकर ही निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। ताई ने कहा कि निगम प्रशासन पुरानी इमारतों की जांच तो करेगा ही, आवश्यकता यह भी है कि भवन मालिकों को भी सही परामर्श दिया जाए। 
 
एमएस होटल गिरने के बाद शहर के नागरिकों की मानवीयता एक बार फिर सर्वविदित हुई है। जिस तरीके से आसपास के लोगों ने तत्परता के साथ घटनास्थल पर बचाव एवं सेवा का काम किया है, वह प्रशंसनीय है। महाजन ने शनिवार को हुई इस दु:खद घटना में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »