26 Apr 2024, 03:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : पल्हर नगर घुसा तेंदुआ, चार लोगों को किया घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 3:42PM | Updated Date: Mar 9 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के रहवासी इलाके में घुसे एक तेंदुए को शुक्रवार को वन विभाग के विशेष दल ने पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार वन विभाग और यहां स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़यिाघर) के विशेषज्ञों के संयुक्त दल ने विशेष आपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ा। पकड़ने के पहले उसे विशेषज्ञों ने विशेष गन से बेहोश किया। इसके बाद उसे विशेष वाहन में रखकर चिड़यिाघर ले जाया गया। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर उन्‍हें घायल कर दिया। 
 
सूत्रों ने कहा कि चिड़यिाघर में तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस बीच दोपहर तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि रहवासी क्षेत्र में अचानक तेंदुआ कहां से पहुंचा। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित पल्हर नगर में आज ही तेंदुए के पहुंचने से रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद वन विभाग तत्काल सक्रिय हुआ। इसके पहले नागरिक और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ और वन्यजीव तेंदुए को किसी तरह एक क्षेत्र विशेष में ही रहने को मजबूर कर दिया गया। बाद में पहुंचे विशेष दल ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »