17 Apr 2024, 04:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पुलिस प्रशिक्षण सेन्टर (पीटीसी) में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय (एमवएच) में जमकर हंगामा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जितेंद्र पंड्या नामक पुलिसकर्मी कल रात को घर जाते समय बाइक से गिर गया। इस दौरान गश्त करते अन्य दो पुलिसकर्मियों ने जितेंद्र को उठाया। अत्यधिक मदिरापान की वजह से जितेंद्र पूरे होश- हवास में नही था। जिसके बाद उसे एमवएच लाया गया। यहा उसने जमकर हंगामा किया।पुलिस अधिकारियों ने जितेंद्र के विरुद्ध विभागीय जांच की बात कही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »