24 Apr 2024, 07:57:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » Indore

धर्म परिवर्तन के लिए मुंबई ले जाए जा रहे छह बच्चे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 5:38PM | Updated Date: Oct 23 2017 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में मुख्य रेलवे स्टेशन पर आज शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अवंतिका एक्सप्रेस से धर्म परिवर्तन के लिए ले जाए जा रहे छह बच्चों को बरामद कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जीआरपी पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर सोमवार रेलवे स्टेशन पर खड़ी अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर के विजय नगर की क्रिस्चियन कॉलोनी के निवासी अमृत उर्फ अप्पा चेटां (45) गिरफ्तार किया गया है। वह ट्रेन से इंदौर से मुंबई जा रही थी। इसी ट्रेन से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारम्भिक जांच और बच्चों से पूछताछ के आधार पर मामला धर्म परिवर्तन का बताया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »