29 Mar 2024, 13:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अंग्रेजों के चाटुकारों ने लिखा इतिहास, अब बदलाव जरूरीः विजयवर्गीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 2:23AM | Updated Date: Oct 23 2017 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कर्नाटक सरकार द्वारा टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस देश में लुटेरे की जयंती केवल इसलिए मनाई जा रही है कि अंग्रेजों के चाटुकार इतिहासकारों ने भारत के वीरों के इतिहास को तोड़मरोड़ कर लिखा है। इतिहास को आज नए सिरे से लिखे जाने की आवश्यकता है।

इंदौर में पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कांग्रेस सहित सभी विरोधी दलों को निशाने पर लिया। कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती मनाए पर कहा कि देश के इतिहास में भारत के वीर योद्वाओं महाराणा प्रताप जैसे कई महापुरुषों के चरित्र को सही ढंग से नहीं रखा गया है। वीरों की गाथा को हर स्तर पर लोगों को बताए जाने की जरूरत है। 
 
नाराज कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ नहीं जाएंगे
मिशन 2018 के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है, इसके लिए संगठन ने क्या तैयारी की। इस सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा, कार्यकर्ता नाराज है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह पार्टी के खिलाफ काम करेगा। हर कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है इसलिए इस बार प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
 
गुजरात में कांग्रेस जमीन से गायब
गुजरात चुनाव में इस बार भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत बढ़ा ली है, इस सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि मीडिया की नजरों में कांगे्रस टक्कर में दिख रही है मगर हकीकत में तो वह जमीन पर है ही नहीं। गुजरात में भी तीन चौथाई बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी।
 
नौकरशाह प्रदेश में हावी, भाजपाइयों की नहीं सुनते
मप्र में नौकरशाही हावी होने और भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनने के मामले में उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं है। इस मामले में पहले भी सरकार ने कदम उठाया है और अब भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है। इधर, नगर निगम में दो नंबर के पार्षदों के बहिष्कार के सवाल पर विजयवर्गीय ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि इस मुददे पर  प्रदेश अध्यक्ष से पूछो। दो नंबरी पार्षदों के बहिष्कार से भाजपा में गुटीय राजनीति साफ दिख रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »