24 Apr 2024, 21:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। दीपावली पर सरकार ने प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं के लिए जहां भाईदूज पिंक ड्राइविंग लाइसेंस अभियान चलाने की घोषणा की है। वहीं, इंदौर आरटीओ में इस दिन नि:शुल्क लाइसेंस बनाने का तोहफा दिया है। भाईदूज से बहनों का नारा होगा 'आओ भैया तुम्हें सैर कराऊं' रहेगा। इस साल की दीपावली बहनों के लिए तोहफे वाली होगी। प्रदेश सरकार में महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रस्ताव भेजा था। 

जिसमें पूरे प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस था। महिला बाल विकास मंत्री के प्रस्ताव को सीएम ने बिना क्यूरी निकाले मंजूरी दे दी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। अभियान दीपावली के बाद भाईदूज से शुरू होगा, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, 2018 तक जारी रहेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »