29 Mar 2024, 15:57:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। पत्नी के फुफेरे भाई से अवैध संबंधों के चलते गुस्साए पति ने बुआ की हत्या कर दी थी।  दस साल बाद अब आरोपी पकड़ाया है।डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार आरोपी का नाम संजय पिता फूलसिंह यादव (45) निवासी यादव मोहल्ला, महू है। उसकी 1997 में निरंजनपुर निवासी सुनीता यादव से शादी हुई थी। वह कारपेंटरी करता था। उसके दो बच्चे यशवंत और सिद्धार्थ हैं।

फुफेरे भाई मनीष के सुनीता से अवैध संबंध हो गए।  मई 2007 में वह मनीष का पीछा करते हुए घर पहुंचा। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और मनीष पर चाकू से हमला किया, तो बचाने में  बुआ उषाबाई (मनीष की मां) को चाकू लगने से मौत हो गई। संजय अलसुबह बिलासपुर चला गया। वहां से रायगढ़ पहुंचा और कारपेंटरी करने लगा। उसने वहां अपना नाम सतीश पिता फुल्लु यादव बताया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »