28 Mar 2024, 22:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। रोहतक (हरियाणा) के दंपति की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने उनके बेटे को ढूंढ़ निकाला। एक युवती अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे धमकाकर संबंध बना रही थी। लापता युवती की तलाश की जा रही है। जयकिशन पिता स्वरूप सिंह शनिवार को पत्नी लक्ष्मी के साथ डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मिले थे। उन्होंने ब्यूटी पार्लर का काम करने वाले बेटे सचिन कबीरपंथी को युवती मीना आर्य द्वारा बंधक बनाने और डरा-धमकाकर शादी के लिए मजबूर करने की बात बताई थी। डीआईजी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने रविवार को सचिन को महू से ढूंढ़कर परिजन को सौंप दिया।

नहाते समय बना लिया था वीडियो
सचिन ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वह पांच माह पहले जालना (महाराष्ट्र) में ब्यूटी पार्लर में काम करता था। वहां पांच लड़के और चार लड़कियां एक ही फ्लैट में रहते थे। एक दिन वह हॉफ-डे लेकर जल्दी घर चला गया था। मोबाइल चार्ज पर लगाकर नहाने लगा। इस बीच पता नहीं कब, साथ में रहने वाली मीना आर्य फ्लैट में आ गई और उसने चार्ज पर लगे उसी के मोबाइल से उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। फिर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर मीना ने उससे संबंध बनाए। इसके बाद वह पंद्रह दिन तक लगातार ऐसा करती रही। इसकी भनक लगने पर सैलून मालिक ने मुझे अहमद नगर भेज दिया। मीना ने बताया कि वहां किसी से विवाद करो तो मालिक तुम्हें वापस जालना भेज देंगे। उसके बताए अनुसार विवाद करने पर मालिक ने वापस भिजवा दिया। 

जालना से ले गई मुंबई
सचिन ने बताया वहां से मीना उसे मुंबई ले गई और खरीदारी के बाद दोनों भुवनेश्वर चले गए। वहां पंद्रह दिन तक एक पार्लर में काम किया। फिर हैदराबाद चले गए। वहां 25 दिन साथ रहने के बाद इंदौर आ गए। एएसपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार मामले में सचिन की ओर से आवेदन जालना पुलिस को भिजवाया है। साथ ही मोबाइल नंबर के आधार पर मीना आर्य की तलाश की जा रही है।

आवेदन भी मिला
कार्रवाई के दौरान प्रकोष्ठ को 4 अक्टूबर का लिखा एक आवेदन मिला। ये जावेद हबीब सैलून के फ्रैंचाइजी इदरीश खत्री द्वारा धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने संबंधी है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »