19 Apr 2024, 03:57:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » Indore

मेट्रो रेल परियोजना साकार करने, केंद्र ने दिए राज्‍य सरकारों को अधिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 8:57PM | Updated Date: Aug 21 2017 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां कहा कि केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल परियोजना साकार करने की दिशा में राज्य सरकारों को अधिक अधिकार दिए है। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने देश में मेट्रो रेल के आरंभ का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देते हुए कहा कि वाजपेयी ने 8 किलोमीटर का पहला मेट्रो रेल ट्रेक का उद्घाटन किया था। देश में 380 किलोमीटर के मेट्रो रेल ट्रेक संचालित हो रहा है। भविष्य 500 किलोमीटर के मेट्रो रेल का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा देश के सभी राज्यों को मेट्रो रेल परियोजना के तहत तीन विकल्प प्रस्तावित किए है।
 
पहला की राज्य सरकार अपने राज्‍यों में केंद्र के साथ सहभागिता कर 50-50 मॉडल पर कार्य कर सकती है। जिसमे केंद्र योजना में खर्च की जाने वाली आधी राशि का भार वाहन करेंगा जबकि आधा खर्च राज्य को करना होगा। दूसरा राज्य पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप मॉडल पर कर मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू कर सकती है, जिसमें 10 प्रतिशत केंद्र से देने का प्रवधान है। तीसरा कि विदेश मंत्रालय कि नीति के तहत 20 प्रतिशत राशि केंद्र से ले बाकि खुद राशि का भार राज्य सरकार वहन करें। तोमर यहां इंदौर नगर निगम के द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नए कार्यालय के उदघाटन हेतु पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इंदौर में किए जा रहे विकास कार्यो की प्रशंसा भी की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »