23 Apr 2024, 17:10:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर में लगे विवादित पोस्टर, अमित शाह को बताया लोकतंत्र का खरीदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 8:28PM | Updated Date: Aug 18 2017 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विवादित पोस्टर लगाए जाने पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

              
स्थानीय भाजपा पार्षद ने होर्डिंग उतरवा दिया, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पोस्टर में अमित शाह की बड़ी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था- सावधानः लोकतंत्र का खरीदार आ रहा है नोटों की बोरियां लेकर। 
             
भाजपा पार्षद रत्नेश बागड़ी ने बताया कि वे रोज की तरह अपने क्षेत्र में थे। इस बीच उन्हें राजवाड़ा चौक स्थित बस स्टॉप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे होर्डिंग लगे होने की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हार्डिंग नीचे उतरवाए। 
 
बागड़ी का दावा है कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस प्रकार विरोध नहीं करने की समझाइश देकर विवाद समाप्त किया। 
         
वहीं इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, जिस पर यदि किसी को आपत्ति हो, तो वे संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखे। टंडन ने भाजपा पार्षद द्वारा बोर्ड उतारने की घटना को अराजकता करार दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »