29 Mar 2024, 01:53:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के छोटीग्वाल टोली थाना क्षेत्र में रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग पर एक स्कूल बस के चार पहिया वाहन से टकराने पर 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया इस हादसे में निजी स्कूल बस में सवार चार बच्चे और चार पहिया वाहन में सवार सात यात्री घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार शासकीय महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय में किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहन को जप्‍त कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »