19 Apr 2024, 09:23:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बुरहानपुर। वैलेंटाइन डे से पहले मेथोडिस्ट चर्च का पादरी चर्च कैंपस में रहने वाली एक विवाहिता से दुष्कर्म कर भाग निकला। ग्राम कानापुर में चर्च कैंपस में रहने वाली महिला रविवार रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।
 
इस दौरान मकान के पीछे खड़े पादरी हनोप पिता एलिक्जेडर ने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म कर दिया। महिला के चिल्लाने पर महिला का भाई और अन्य ग्रामीण आए तो पादरी गाड़ी लेकर भाग निकला। परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
 
आजाक डीएसपी डेविड ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और SC-ST ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी पादरी मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से परिवार के साथ चर्च परिसर के आवास में रह रहा था. उसके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »