29 Mar 2024, 11:01:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दो कारों की भीषण भिडंत, 6 लोगों की मौत, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2019 1:41PM | Updated Date: Oct 29 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई दो कारों की भिड़ंत में मरने वालो की संख्या छह हो गयी है जबकि छह लोग घायल हुये है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राला मंडल के पास यह हादसा हुआ है। मृतकों में सैन्य अधिकारी जयप्रकाश झा (30), उनके पिता नुनु (65), माता सुमित्रा (60), पुत्र ओरव (4 माह) के साथ ही उनके सहायक गौरव और रोशन शामिल है, जबकि उनकी पत्नी सुरुचि (22) और बहन रुचि (19) सहित उनके सहायक अर्जुन घायल हो गए है।
 
यह सभी कार से यहां समर पार्क स्थित अपने निज निवास आ रहे थे। इस हादसे में दूसरी कार में सवार होकर महाराष्ट्र के मुम्बई के यादव नगर से इंदौर की तरफ आ रहे अरशद (28), अनवर (19), धनीराम (35) भी घायल हो गये हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »