25 Apr 2024, 04:17:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इस्पात के क्षेत्र में मंदी का कारण वर्षा व चुनाव - कुलस्ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 8:34PM | Updated Date: Oct 20 2019 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस्पात के क्षेत्र में मंदी पर सफाई देते हुये कहा कि मंदी के कारणों में बीते 4 माह से हो रही लगातर बारिश और उसके पहले राज्यों के विधानसभा, लोकसभा चुनाव भी है। उन्होंने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि बीते समय में राज्यों के विधानसभा चुनाव जिसके बाद लोकसभा चुनाव में एक तरह से पूरा देश जुट जाता है। मंदी के कारणों में से एक कारण ये भी है।

उन्होंने कहा दूसरा मेरे विचार में बीते चार माह से जारी बारिश भी मंदी के कारणों में से एक कारण है। उन्होंने सफाई देते हुये कहा चुनाव और बारिश के मौसम में श्रम का अभाव रहता हैं। एक बड़ा कारण है कि इस दौर में इस्पात उद्योग में काम नही होता। उन्होंने कहा हमें भरोसा है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। इससे पहले कुलस्ते ने यहां प्रेस वार्ता में केंद्र की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि देश से जल संकट दूर करने के लिये 2024 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क योजना, विधुत आपूर्ति योजना के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों और मौजूदा कार्य प्रगति की जानकारी दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »