29 Mar 2024, 03:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर से अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु होते दिल्ली जायेगा कार्गो विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 12:52AM | Updated Date: Oct 12 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से आज चार प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ती मॉलवाहक विमान सेवा शुरू की गयी। आधिकारिक जानकारी अनुसार यह कार्गो विमान इंदौर से अहमदाबाद और फिर पुणे, पुणे से बेंगलुरु होकर दिल्ली पहुंचेगा। विमान तल निदेशक आर्यमा सान्याल के अनुसार इसी क्रम में आज बोईंग 737 विमान दिल्ली से इंदौर पहुंचा है। जिसे आज वाटर सेल्यूट देकर अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया है। बीस टन मॉल ढोने की क्षमता वाले इस कार्गो बोईंग सेवा का संचालन एक निजी विमानन सेवा कंपनी के द्वारा किये जाने की अनुमति दी गयी है।

सान्याल के अनुसार प्रारंभिक आगामी 15 दिवस के लिए इस कार्गो सेवा का परिचालन नॉनशेड्यूल होकर ट्रायल स्तर पर किया जा रहा है। उचित प्रतिसाद मिलने पर सेवा नियमित की जा सकती है। विमान सेवा प्रारम्भ होने से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का मॉलवाहक संयोजन चार प्रमुख व्यावसायिक-वाणिज्यिक-औद्योगिक केंद्रों के रूप में स्थापित अहमदाबाद-पुणे-बेंगलुरु, दिल्ली से हो जायेगी। साथ ही इस बहुप्रतीक्षित मॉल वाहक विमान सेवा को मध्यप्रदेश के गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से सुगम मॉल परिवहन के संबंधों के रूप में भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञ इसे आर्थिक भविष्य के लिए उठाया गया एक अच्छा कदम करार दे रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »