29 Mar 2024, 16:02:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बच्चन इंदौर में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 4:32PM | Updated Date: Oct 1 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन 2 अक्टूबर को यहां गाँधी जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बच्चन रीगल चौराहा स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और तेजाजी नगर से पैदल दांडी यात्रा को रवाना कर सम्मान समारोह में शामिल होंगे। बच्चन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और सुखलिया के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। गृह मंत्री 2 अक्टूबर को दोपहर बाद भारत स्काउड गाईड्स जिला संघ द्वारा आयोजित सेवा शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद जवाहर मार्ग चौराहे पर व्यापारी वर्ग को गाँधीजी के चित्रों के वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे गाँधी भवन में आयोजित विचार गोष्ठी और बापू के प्रिय भजन गायन कार्यक्रम में शामिल होकर गाँधीजी के 150वें जयंती समारोह के मोनो का अनावरण करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »