24 Apr 2024, 08:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 11:31AM | Updated Date: Aug 29 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आज मध्यप्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन विभाग के मंत्री जीतू पटवारी ने किया। रैली में मंत्री पटवारी ने स्वयं भी साइकिल चलाई। साथ ही रैली में संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव सहित अन्य खिलाड़यिों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
 
प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भी मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ खेल में भी अव्वल बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इंदौर में साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इंदौर फिटनेस में भी नंबर वन बने यह हमारा प्रयास रहेगा। प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार में जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। खेल के लिए बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है। मंत्री पटवारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने निवास स्थान से भी साइकिल चला कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »