20 Apr 2024, 16:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उपराष्ट्रपति का इंदौर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 2:54PM | Updated Date: Aug 8 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक दिवसीय प्रवास पर विशेष वायुयान द्वारा आज मध्यप्रदेश के इंदौर विमानतल पर पहुँचे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आये नायडू की विमानतल पर अगवानी मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन ने की। राज्य शासन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विमानतल पर नायडू की अगवानी के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। नायडू अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »