23 Apr 2024, 17:44:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर में BJP की रैली में मंच गिरा- महापौर मालिनी गौड़, विधायक सहित कई चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 5:37PM | Updated Date: Jun 11 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला मुख्यालय में भाजपा की किसान आक्रोश रैली में लगा एक स्वागत मंच टूट जाने से आज तीन विधायको सहित आधा दर्जन नेताओं को मामूली चोट आई है। यहां रैली के प्रारम्भ स्थल राजमोहल्ला क्षेत्र में लगे मंच पर इंदौर से महापौर और विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया और उषा ठाकुर चोटिल हुए हैं।
 
हादसे के दौरान मंच पर मौजूद पूर्व विधायकों में जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता और राजेश सोनकर भी चोटिल हुए हैं। चोटिल हुए सभी नेताओं को नजदीकी चिकित्सालय में प्रथमिक उपचार कराया गया।
 
जहां सभी स्वास्थ्य पाए गए। रैली शुरू होने के कुछ देर पहले हुए इस हादसे के बाद सभी भाजपा नेता घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। दरअसल भाजपा आज यहां भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में सूबे की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान आक्रोश रैली आयोजित की है, जिसमे एक हजार से अधिक ट्रैक्टर पर सवार भाजपा कार्यकर्ता राजमोहल्ला से कलेक्टर कार्यालय चौराहा तक पहुचेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »