19 Apr 2024, 21:08:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर में भाजपा 11 जून को निकालेगी किसान आक्रोश रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 2:14PM | Updated Date: Jun 9 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 11 जून को एक किसान आक्रोश रैली आयोजित करने जा रहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने आज यहां पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानो से किया कर्ज माफी का वादा पूरा नही किया है।

उन्होंने कहा प्रदेश में 48 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का कांग्रेस दावा कर रहीं है। लेकिन अंतरिम बजट में महज 13 सौ करोड़ की राशि की व्यवस्था करना कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा कर वोट तो ले लिये। लेकिन बदले में उन्हें धोखा दिया है।

प्रेसवार्ता में इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य स्थानीय नेताओ ने दावा किया कि किसान आक्रोश रैली में जिले के दस हजार से अधिक किसान शामिल होंगे, जो लगभग दो हजार ट्रैक्टर से रैली के रूप में भगत ंिसह प्रतिमा से मार्च शुरू कर शहीद हेमू कालानी प्रतिमा जिला कलेक्टर कार्यालय चौराहा पहुंचेंगे। करीब तीन किलोमीटर दूरी तय करने वाली इस रैली की अगुवाई भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »