20 Apr 2024, 03:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर 50 रुपए शुल्क देकर मिलेंगी सुविधाएं : पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 6:01PM | Updated Date: Jun 8 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज बताया कि राज्य में छात्रों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर 50 रुपए का शुल्क चुकाकर सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि 10 जून से किसी भी एमपी ऑनलाइन पोर्टल कियोस्क पर सिर्फ 50 रुपए में भर्ती से लेकर अंत तक की सभी सुविधाएं ली जा सकेंगी।
 
उन्होंने कहा कि पहले के समय में एक छात्र को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग तरीके से ढाई सौ से एक हजार रुपए तक खर्च करना पड़ता था। अब 10 जून से एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर 50 रुपए देकर किसी भी कियोस्क पर भर्ती से लेकर अंत तक की सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। छात्राओं को इस 50 रुपए के पंजीयन शुल्क से भी छूट दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि 10 जून से स्रातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरु होगी। ये प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कॉलेजों की पूरी प्रक्रिया अब टाइमटेबल से चलेगी। पटवारी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »